प्रयागराज,
20 फ़रवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की तीसरे दिन
शुक्रवार को दोनों पालियों की परीक्षा सकुशल संपन्न हुई। हालांकि दोनों
पालियों में कुल
5122005 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिसमें से
4823046 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दिया। जबकि दोनों पालियों को मिलाकर
298959 विद्यार्थी परीक्षा में अनुपस्थित रहे। यह जानकारी बोर्ड के सचिव
भगवती सिंह ने दी।
उन्होंने बताया कि शुक्रवार को
प्रथम पाली में हाईस्कूल के विषय सामाजिक विज्ञान तथा 
जनपदों से
प्राप्त के मुताबिक पहली में 2767087 कुल पंजीकृत थे। जिसमें से 2596897
परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। जबकि 170190 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इसी
तरह द्वितीय पाली में 2354918 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिसमें से 2226149
परीक्षाओं ने परीक्षा में शामिल हुए। जबकि 128769 परीक्षार्थी परीक्षा में
अनुपस्थित रहे।
इस तरह दोनों पालियों को मिलाकर कुल 5122005
परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिसमें से 4823046 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल
हुए। जबकि दोनों पालियों में मिलाकर
298959 परीक्षार्थी परीक्षा में अनुपस्थित रहे।
उन्होंने बताया कि परीक्षार्थियों की अनुपस्थिति की सूचना परीक्षा
तिथिवार एवं विषयवार दी गयी है। कुल अनुपस्थित परीक्षार्थियों की सूचना
सम्पूर्ण परीक्षा समाप्ति के उपरान्त दी जाएगी।
प्रथम पाली मे
जनपद फिरोजाबाद एवं मैनपुरी में 1-1 परीक्षार्थी तथा द्वितीय पाली में जनपद
कन्नौज में 1 परीक्षार्थी अनुचित साधन का प्रयोग करते हुए पकड़े गये।
परीक्षा के दौरान अनुचित साधनों का प्रयोग करते हुए शुक्रवार को हाईस्कूल में दो छात्र और बारहवीं कक्षा में एक छात्र अनूचित साधन
का प्रयोग करते हुए पकड़े गये। इस तरह कुल 3 परीक्षार्थी पकड़े गए। अब तक कुल 7 परीक्षार्थी अनुचित साधन का प्रयोग करते हुए पकड़े
गये।
परीक्षा के दौरान शुक्रवार को दूसरे के स्थान परीक्षा देते 5 परीक्षार्थी
पकड़े गए। जिनके खिलाफ प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई गई। हालांकि तीन दिन
में कुल 11 छदम परीक्षार्थीयों के खिलाफ प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई जा
चुकी है। सचिव ने बताया कि प्रथम पाली मे जनपद गोरखपुर
एवं प्रतापगढ़ तथा द्वितीय पाली में
जनपद झॉसी, कन्नौज एवं एटा में
एक-एक परीक्षार्थी दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते पकड़े गये।
यूपी बोर्ड की तीसरे दिन भी परीक्षा संपन्न , दो लाख 98 हजार से अधिक परीक्षार्थी अनुपस्थित





